Home छत्तीसगढ़ नारायणपुर ब्रेकिंग: धर्मांतरण विवाद पर सांसद भोजराज नाग का बड़ा बयान

नारायणपुर ब्रेकिंग: धर्मांतरण विवाद पर सांसद भोजराज नाग का बड़ा बयान

0
9

नारायणपुर। धर्मांतरण को लेकर जारी विवाद के बीच कांकेर सांसद भोजराज नाग ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विदेशी धर्म के लोग शांत बस्तर के माहौल को बिगाड़ रहे हैं।

सांसद ने आरोप लगाया कि बाहरी प्रभाव से स्थानीय आस्था और संस्कृति को ठेस पहुंचाई जा रही है, जिसके चलते बस्तर के गांवों में तनाव की स्थिति बन रही है।

उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक सौहार्द बना रहे।