Home KORBA तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को रौंदा, युवक की मौके पर मौत,पहचान...

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को रौंदा, युवक की मौके पर मौत,पहचान नहीं हुई,दस्तावेज में रायगढ़ का पता, ट्रैक्टर चालक फरार,वाहन जब्त,सामान बंधा था, गांव जाने निकला था युवक

0
40

IMG 20260622 WA00171

कोरबा।सक्तीमुख्य मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक्टिवा सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने एक्टिवा को टक्कर मार दी, जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

हादसा उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलकेजा के पास आमापाली गांव के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है। उसके पास मिले दस्तावेज के आधार पर पुलिस रायगढ़ जिले के पटेलपाली, गजानन चौहान निवासी होने की संभावना जता रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। Clip

Vo जानकारी के अनुसार हादसा शक्ति मुख्य मार्ग पर तिलकेजा और आमापाली गांव के बीच हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक्टिवा क्रमांक पर सवार युवक कोरबा की तरफ से आ रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर क्रमांक CG11 AH 8945 ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और युवक उछलकर दूर जा गिरा। सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के राहगीर और ग्रामीण घटनास्थल पर जमा हो गए। भीड़ लगते ही किसी ने डायल 112 और उरगा थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। Clip

Vo मृतक के पास से मिले दस्तावेज में नाम और पता जिला रायगढ़, पटेलपाली, गजानन चौहान लिखा हुआ है। इसी आधार पर पुलिस मृतक की पहचान करने का प्रयास कर रही है। संभावना जताई जा रही है कि युवक रायगढ़ जिले का रहने वाला था। एक्टिवा में कपड़े और अन्य सामान बंधा हुआ था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह किसी गांव जाने के लिए निकला था। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और 112 की टीम मौके पर पहुंची। घायल युवक को तत्काल एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। उसके पास मिले कागजात के आधार परिजनों की तलाश की जा रही है।

error: Content is protected !!