

कोरबा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कोरबा की महिला पत्रकारों ने भी योग शिविर का आयोजन किया पुष्प लता उद्यान में आयोजित इस योग शिविर में कोरबा महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत भी शामिल हुई
पुष्प लता उद्यान में सुबह से ही कोरबा प्रेस क्लब से जुड़ी महिला पत्रकारों का आगमन शुरू हो गया था। महापौर संजू देवी राजपूत के उद्यान पहुंचते ही उनका स्वागत किया गया और फिर सब ने मिलकर योग दिवस के प्रोटोकॉल के तहत योगाभ्यास किया
कोरबा प्रेस क्लब के संरक्षक कमलेश यादव सचिव दिनेश राज ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई …
वरिष्ठ पत्रकार राजश्री गुप्ते,बीता चक्रवर्ती सहित सभी महिला पत्रकारों ने इस योग शिविर को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई…




