

डंपर लेकर ऑपरेटर खदान के अंदर कर्तव्य निर्वहन कर रहा था तभी डंपर अनियंत्रित होकर खदान में गिर गया. मौके पर ही ऑपरेटर सत्यनारायण यादव की मौत हो गई
कुसमुंडा खदान में उस समय सनसनी फैल गई जब लगभग अर्धरात्रि को लोगों को पता चला की की एक भीमकाय डंपर खदान के अंदर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।लोग भाग उठे घटनास्थल की ओर। वहां पहुंचे तो पाया की ऑपरेटर सत्यनारायण यादव की मौत हो चुकी है आनन-फानन में उसे उठाकर विकास नगर स्थित विभागीय चिकित्सालय लाया गया जहां चिकित्सकों ने आवश्यक औपचारिकता पूर्ण की




