प्रतिष्ठित व्यवसाई, समाजसेवी और कोरबा को रेल सुविधा दिलाने के लिए संघर्षरत रहे रामकिशन अग्रवाल का निधन हो गया। वे लगभग 70 वर्ष के थे
रामकिशन अग्रवाल पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे उनका प्रदेश के प्रसिद्ध अस्पताल में इलाज चल रहा था जहां उन्होंने आज दम तोड़ दिया। रामकिशन अग्रवाल दीनदयाल अग्रवाल के छोटे भाई और प्रसिद्ध व्यवसाइ व समाजसेवी केदारनाथ अग्रवाल और शिव शंकर अग्रवाल के अग्रज थे
ध्यान रहे रामकिशन अग्रवाल पिछले लगभग 4 दशक से कोरबा को रेल सुविधा दिलाने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे। पिछले दिनों कोरबा विकास समिति रेल के साथ उन्होंने बैठक में कहा था कि हम सबको कठोर रुख अपनाना होगा तभी रेल प्रबंधन हमारी मांगों को स्वीकार करेगा। समिति ने रामकिशन जी की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ईश्वर से कामना की है कि वह उनकी आत्मा को अपने लोक में स्थान दें और परिवार को इस कष्ट को सहने की शक्ति प्रदान करें




