Home KORBA सभी मंत्री अचानक बुलाए गए सीएम हाउस : लगने लगी फेरबदल की...

सभी मंत्री अचानक बुलाए गए सीएम हाउस : लगने लगी फेरबदल की अटकलें, आधी रात बाद तक चली बैठक

0
7

 

 

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित सीएम हाउस में गुरुवार देर रात करीब सवा बजे तक चली बैठक को लेकर राज्य की सियासत गरमाई रही।

 

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के रायपुर स्थित सीएम हाउस में गुरुवार देर रात करीब सवा बजे तक चली बैठक को लेकर राज्य की सियासत गरमाई रही। अचानक मंत्रियों को सीएम हाउस बुलाए जाने की खबरों के साथ अटकलें लगाई जा रही थी कि मंत्रिमंडल में लेकर यह बुलावा फेरबदल को भेजा गया है, लेकिन बैठक के बाद मंत्रियों ने साफ कर दिया कि अटकलें निराधार थी।

 

 

बैठक सत्ता और संगठन के मध्य समन्वय समेत कई मुद्दों को लेकर बुलाई गई थी। खबर के मुताबिक मंत्रियों के पास देर शाम ये सूचना आई कि सीएम हाउस में एक बैठक रखी गई है। उसके बाद मंत्री एक एक कर सीएम हाउस पहुंचने लगे। रात 9 बजे बैठक शुरू हुई। इसमें खास बात ये थी इस बैठक में प्रदेश भाजपा के संगठन मंत्री पवन साय और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल विशेष रूप से शामिल हुए थे।

 

संगठन के कामकाज को लेकर लगातार चर्चा

बैठक की सूचना सामने आने से लेकर करीब सवा बजे देर रात तक चली बैठक को लेकर सियासी हल्कों में लगातार अटकलें और अफवाहें चल रही थी, लेकिन बैठक खत्म होने से पहले ये पता नहीं लग पा रहा था, इस बैठक का एजेंडा आखिर क्या है। बैठक समाप्त होने के बाद जब उपमुख्यमंत्री अरुण साव और मंत्री रामविचार नेताम बाहर आए तो उन्होंने मीडिया को जानकारी दी। उन्होंने कहा- संगठन के कामकाज को लेकर लगातार चर्चा रहती है।

 

केंद्र सरकार के कामकाज को जनता तक पंहुचाने का करेंगे प्रयास

 

सांसदों विधायकों को जो काम दिए गए हैं, उसकी समीक्षा हुई है। आगामी दिनों में संगठन को लेकर रणनीति बनाई जाएगी। देश में मोदी सरकार के कार्यकाल के 12 साल पूरे हुए हैं। इस संबंध में चर्चा की गई है और केंद्र सरकार के कामकाज को जनता तक पंहुचाने का प्रयास करेंगे। साय सरकार के मंत्रिमंडल में फेरबदल की अटकलों को लेकर साफ किया गया है कि सब कुछ ठीक-ठाक है। मंत्रिमंडल को लेकर जो कयास लगाए जा रहे हैं, वे निराधार और निष्फल हैं।