Home Uncategorized बिलासपुर में मुस्लिम समाज की अनोखी पहल : गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित...

बिलासपुर में मुस्लिम समाज की अनोखी पहल : गाय को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन

0
5

 

बिलासपुर में मुस्लिम समाज ने प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर संसद का विशेष सत्र बुलाने और गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की है।

 

 

 

। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में एक अनोखा और चर्चा में आया प्रस्ताव सामने आया है। दरअसल, मुस्लिम समाज की ओर से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन में संसद का विशेष सत्र बुलाकर गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ घोषित करने की मांग की गई है।

 

 

सेवा, करुणा और पालन-पोषण का प्रतीक

मुस्लिम समाज द्वारा दिए गए आवेदन में उल्लेख किया गया है कि, भारतीय संस्कृति और परंपरा में गाय को सदियों से माता का दर्जा प्राप्त है। ज्ञापन में कहा गया है कि, हिंदू समाज गाय को केवल पशु नहीं बल्कि मातृत्व, सेवा, करुणा और पालन-पोषण का प्रतीक मानता है।

 

 

 

‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देकर मिलना चाहिए सम्मान

ज्ञापन में यह भी सुझाव दिया गया है कि, जैसे विभिन्न दस्तावेजों में ‘माता’ का उल्लेख सम्मान और पहचान के रूप में किया जाता है, उसी तरह गाय माता को राष्ट्रीय स्तर पर ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा देकर सम्मान दिया जाना चाहिए।

 

मामले को लेकर चर्चा में आई तेजी

पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि, यह मांग किसी विवाद के लिए नहीं बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना से प्रेरित है। साथ ही गौवंश के संरक्षण और संवर्धन को मजबूत करने की बात भी कही गई है। इस प्रस्ताव के सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर इसे लेकर चर्चा तेज हो गई है और विभिन्न वर्गों में इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं