छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने एक साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए पत्नी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में पुलिस ने एक साल पहले हुए ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि, पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या को अंजाम दिया था। पत्नी ने पूरी प्लानिंग के तहत अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को मारा और सबूतों को मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने हत्या की मुख्य आरोपी पत्नी समेत कुल 4 शातिरों को गिरफ्तर किया है।
शव के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच से खुलासा हुआ कि मुकेश विश्वास की मौत बिजली का तेज करंट लगने के चलते हुई थी। उसकी अंगुलियों और हाथों पर जलने के गहरे निशान थे। पहली नजर में हादसा लग रहा मर्डर की ओर इशारा करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर मुकेश विश्वास की पत्नी के बारे में और उसके परिचितों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू की तो हत्याकांड की परतें खुलने लगीं। पुलिस ने कॉल डिटेल्स की जांच की तो सारे राज़ सामने आ गए।
पुलिस ने जांच में यह किया खुलासा
पुलिस जांच में यह पाया कि, मुकेश विश्वास की पत्नी और इंद्रजीत दास के बीच कई नाजायज संबंध थे। इसका पता जब मुकेश विश्वास को चला तो विवाद शुरू हो गया। पति शराब के नशे में सो जाता था और पति के बिस्तर पर पत्नी अपने प्रेमी इंद्रजीत सिंह के साथ संबंध बनाती थी। एक रात मुकेश ने यह देख लिया और इसके बाद विवाद होना शुरू हो गया। यह देखकर मुकेश ने पत्नी से तलाक लेने का फैसला कर लिया। जब इसका पता पत्नी को चला तो उसे पति की संपत्ति हाथ से जाती नजर आई। जिसके बाद पत्नी ने अपने प्रेमी रंजीत सरकार के साथ मिलकर पति मुकेश की हत्या का प्लान बनाया।
ऐसे की पति की हत्या
साजिश के तहत आरोपी रंजीत सरकार के खेत में बनी झोपड़ी में मुकेश को बुलाया गया। यहां पर उसे जमकर शराब पिलाई गई। बेहोश होते ही आरोपी ट्यूबवेल मशीन में इस्तेमाल होने वाले सर्विस तार लेकर आए। इस दौरान मुकेश शराब के नशे में बेहोश था। आरोपियों ने मुकेश के शरीर में हाई वोल्टेज करंट दौड़ा दिया। इसके चलते उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की गई और परिजन भी इसे मान गए। शक होने पर पुलिस ने पत्नी सरस्वती और प्रेमी इंद्रजीत दास से कड़ी में पूछताछ के बाद सभी को गिरफ्तार कर लिया।




