Home KORBA मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चे की मौत , खराब बैटरी से खेल...

मोबाइल की बैटरी फटने से बच्चे की मौत , खराब बैटरी से खेल रहा था बच्चा

0
4

 

 

सड़क पर फेंकी गई खराब बैटरी फट गई, जिसकी चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई।

 

सूरजपुर जिले के प्रेम नगर इलाके में ऐसी घटना घटी जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया हुआ यूं की बरहमपुर निवासी महेंद्र कुमार का एक वर्षीय बेटा खराब बैटरी से खेल रहा था तभी उसमें विस्फोट हो गया और बच्चा उसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

 

मृतक के पिता महेंद्र ने बताया की सड़क पर फेंकी गई बैटरी उठाकर दूसरे बच्चे घर ले आए थे जिससे खेलते समय उसमें विस्फोट हो गया।