

भारत विकास परिषद कोरबा मुख्य शाखा द्वारा आयोजित बाल संस्कार शिविर के दूसरे दिन भी बच्चों को तमाम ज्ञानवर्धक जानकारी दी जा रही है. बौद्धिक के अलावा योग प्राणायाम समेत अनेक संस्कारों मैं बच्चों को दश कराया गया
सरस्वती उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुधवारी कोरबा में आयोजित तीन दिवसीय बाल संस्कार शिविर के प्रथम दिवस के अंतिम सत्र और द्वितीय दिवस के दोपहर तक बच्चों को अनेक ज्ञानवर्धक जानकारियो से अवगत कराया गया। आरोग्य निकेतन के संचालक डॉक्टर संतोष यादव और योग वेदांत समिति के सदस्यों द्वारा सुबह से ही पूजन अर्चन योग प्राणायाम के जरिए बच्चों को संस्कार और स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का पाठ पढ़ाया गया.
विद्या भारती के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ठाकुर जुड़ावन सिंह ने शिविर में शामिल बच्चों का ज्ञानवर्धन किया उन्होंने बच्चों से वार्तालाप किया उनके ज्ञान को परखा और उन्हें धर्म शास्त्रों में वर्णित कथाओं की जानकारी दी. जुड़ावन सिंह ठाकुर ने बताया कि कैसे भगवान राम ने भैया लक्ष्मण के साथ जंगल में जाकर गुरु विश्वामित्र से ज्ञान अर्जित किया और यज्ञ में बाधा उत्पन्न करने वाले राक्षसों का संघार किया. उन्होंने बच्चों को बताया की गुरु की सेवा करने के कारण ही संदीपनी ऋषि को आशीष मिला था की एक दिन उनके आश्रम में भगवान कृष्ण स्वयं विद्या अध्ययन के लिए आएंगे. श्री ठाकुर ने बच्चों को समझाया कि वे भारतीय संस्कारों का प्रतिपादन करें इससे उनके जीवन में सुख समृद्धि और आनंद का समावेश होगा, जन और राष्ट्र सेवा के प्रति रुझान और प्रेम बढ़ेगा।
जुड़ावन सिंह ठाकुर के अलावा अन्य वक्ताओं ने भी कोरबा प्रदेश और देश के विषय में शिवरार्थियों को महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की. इस शिविर में धर्मेंद्र कुदेशिया विष्णु शंकर मिश्रा महेश गुप्ता कैलाश गुप्ता कमलेश यादव दीपक सिंह ठाकुर प्रेम रामचंदानी , अरविंद शर्मा कन्हैया सोनी पद्मिनी साहू सहित अन्य लोग अपनी भूमिका निर्वहित कर रहे हैं




