
छत्तीसगढ़ सरकार की 112 सेवा आम लोगों के लिए काफी फायदेमंद साबित हो रही है. कोरबा में पिछले 24 घंटे में 11 2 ने लूट मारपीट एक्सीडेंट पति पत्नी विवाद जैसे मामलों को अटेंड कर अपना कर्तव्य पूर्ण किया
वैसे तो अनेक सरकारी सेवाएं सिर्फ औपचारिकता पूरी करती दिखाई देती हैं लेकिन 112 की सेवा काफी कारगर सिद्ध हो रही है. सूचना मिलते ही घटनास्थल पर तीव्र गति से पहुंचने वाली 112 की गाड़ियां लोगों के प्राण भी बचा रही हैं। कोरबा जिले में पिछले 24 घंटे के दरमियान 112 की सेवा के लिए 22 कॉल आए जिसे अटेंड कर इस सेवा ने लूट मारपीट सड़क दुर्घटना मैं प्रभावित लोगों की मदद की। यही नहीं पति-पत्नी के विवाद में भी इस सेवा के जरिए हस्तक्षेप किया गया। कोरबा नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया की 112 सेवा का भरपूर लाभ आमजन को मिल रहा है




