बेमेतरा जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र से एक बड़ी घटना सामने आई है, जहां एक युवक द्वारा आत्महत्या के प्रयास का मामला सामने आया।
डायल 112 की टीम ने दिखाई तत्परता
सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को फंदे से उतारकर तत्काल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से युवक की जान बच गई।
युवक की पहचान पुष्पराज खंडेलवाल के रूप में
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित की पहचान पुष्पराज खंडेलवाल के रूप में हुई है, जिसने आत्महत्या का प्रयास किया था।
पुलिस जांच में जुटी
नवागढ़ थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आत्महत्या के प्रयास के पीछे के कारणों की जांच की जा रही है। फिलहाल युवक का इलाज अस्पताल में जारी है।




