Home छत्तीसगढ़ कवर्धा ब्रेकिंग: क्रेशर प्लांट खदान में बाइक सहित युवक का शव मिलने...

कवर्धा ब्रेकिंग: क्रेशर प्लांट खदान में बाइक सहित युवक का शव मिलने से सनसनी

0
4

कवर्धा जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक क्रेशर प्लांट की खदान में एक युवक का शव उसकी बाइक सहित बरामद हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

21 मई से था लापता युवक

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान दीपक तिवारी के रूप में हुई है, जो ग्राम गैरमाटी का निवासी बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक युवक 21 मई की शाम से लापता था।

खदान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और खदान से शव एवं बाइक को बाहर निकलवाया। घटना के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सहसपुर लोहारा थाना पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो पाएगा।