
सारंगढ़ में दिनदहाड़े कपड़ा दुकान संचालक से मारपीट की गई, घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दिनदहाड़े कपड़ा दुकान में संचालक से मारपीट का CCTV फुटेज
। सारंगढ़ के रानी लक्ष्मीबाई कॉम्प्लेक्स स्थित बॉयज कलेक्शन में दिनदहाड़े घुसकर दुकान संचालक से मारपीट का मामला सामने आया है। 3 युवकों ने दुकान में घुसकर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
कपड़े से बांध रखा था चेहरा
बताया जा रहा है कि, कुछ हमलावरों ने अपना चेहरा कपड़े से बांध रखा था। यह पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है जिसके चलते पुलिस ने आरोपियों की पहचान की है।
कपड़ा लेने को लेकर शुरू हुआ विवाद
जांच में सामने आया कि, विवाद कपड़ा लेने को लेकर शुरू हुआ। जो बढ़कर हमले तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने कैमरे में कैद तीनों आरोपियों की पहचान कर उनको गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी फूलझरिया पारा के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है


