Home छत्तीसगढ़ तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, अर्जुनी गांव में...

तालाब में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, अर्जुनी गांव में पसरा मातम

0
3

जांजगीर-चांपा। जिले के ग्राम अर्जुनी में गुरुवार दोपहर दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार की दो मासूम बहनों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है।

मृत बच्चियों की पहचान 9 वर्षीय मुस्कान रात्रे और 8 वर्षीय श्रुति रात्रे, पिता अशोक रात्रे निवासी अर्जुनी के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार दोनों बच्चियाँ दोपहर करीब 12:30 बजे गांव के स्कूल के पास स्थित तालाब में अपनी दादी के साथ नहाने गई थीं। बताया जा रहा है कि उनकी दादी तालाब किनारे कपड़े धो रही थीं। इसी दौरान खेलते-खेलते दोनों बच्चियाँ गहरे पानी की ओर चली गईं।

कुछ देर बाद जब दादी की नजर बच्चियों पर नहीं पड़ी तो उन्होंने तलाश शुरू की। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीण भी खोजबीन में जुट गए। काफी प्रयास के बाद दोनों बच्चियों को तालाब के पानी में डूबा हुआ पाया गया।

ग्रामीणों की मदद से दोनों बच्चियों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना अस्पताल प्रबंधन द्वारा पुलिस सहायता केंद्र कोटमीसोनार और अकलतरा थाना को दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

एक ही परिवार की दो मासूम बच्चियों की असमय मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में शोक की लहर है।