Home छत्तीसगढ़ भीषण आग से कच्चा मकान जलकर खाक, पारिवारिक विवाद में बेटे पर...

भीषण आग से कच्चा मकान जलकर खाक, पारिवारिक विवाद में बेटे पर आग लगाने का आरोप

0
6

कवर्धा। शहर के झंडा चौक इलाके में गुरुवार को एक कच्चे मकान में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते पूरा मकान जलकर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के चलते पुत्र द्वारा अपने ही घर में आग लगाए जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि मामले की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं पर पड़ताल कर रही है।

दो फायर ब्रिगेड की मदद से पाया गया काबू

आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद दो फायर ब्रिगेड वाहनों की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक घर का अधिकांश हिस्सा जल चुका था।

मौके पर पहुंची पुलिस, बदसलूकी के आरोप

घटना के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। वहीं कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिसकर्मियों पर धक्का-मुक्की और बदसलूकी करने के आरोप लगाए हैं। घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।