Home Astrology कोरबा में बदमाशों के हौसले बुलंद : पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों...

कोरबा में बदमाशों के हौसले बुलंद : पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों ने घर में घुसकर की मारपीट, पीड़ितों ने की कार्रवाई की मांग, देखिए वीडियो

0
8

The victim s family reached the SP office 1779266199

कोरबा जिले के सीतामढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते बदमाशों के गुट ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों की पिटाई की। पीड़ितों ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

 

 

 

। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सीतामढ़ी में गुंडों का तांडव देखने को मिला। जहां 15 से ज्यादा बदमाशों ने घर में घुसकर महिलाओं और बच्चों की पिटाई की। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार कोतवाली थाना और एसपी ऑफिस पहुंचा। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। यह घटना कोतवाली थाना क्षेत्र के सीतामढ़ी की है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते आरोपी घर में लाठी-डंडों से लैस होकर पहुंचे। वे दरवाजा तोड़कर घर में घुसे और जमकर मारपीट की। इतना ही नहीं उन्होंने महिलाओं के साथ अभद्रता की और बच्चों तक को नहीं बख्शा। इस घटना में नैना गोस्वामी और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हुईं हैं। शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

 

 

 

 

पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने और एसपी ऑफिस में की शिकायत

मारपीट के बाद पीड़ित परिवार ने कोतवाली थाने और एसपी ऑफिस में शिकायत की। पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग है। यह घटना CCTV में कैद हो गई। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।