Home छत्तीसगढ़ पेड़ के नीचे खड़े मवेशी पर गिरी बिजली

पेड़ के नीचे खड़े मवेशी पर गिरी बिजली

0
3

कोरबा जिलान्तर्गत रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र में आए आंधी-तूफान के साथ आकाशीय बिजली गिरने से एक मवेशी की मृत्यु हो गई। इस दौरान इस क्षेत्र में कई विद्युत पोल भी धराशायी हो गए, जिससे शहरी और ग्रामीण इलाकों के दर्जनों ग्रामो में बिजली गुल हो गई।
बताया जा रहा हैं की रजगामार पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत दलबीर सिंह नामक किसान ने अपने मवेशी को चरने के लिए छोड़ा था। शाम लगभग 5 बजे तेज आंधी और बारिश शुरू होने पर मवेशी एक पेड़ के नीचे खड़ा हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरने से उसकी घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई।
बारिश थमने के बाद ग्रामीणों ने बैल को मृत पाया। घटना की सूचना पर रजगामार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर राजस्व विभाग को सूचित किया। इस घटना से कृषक को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हवाओं के कारण विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप्प हो गई। इसका सर्वाधिक असर ग्रामीण अंचल पर पड़ा, जहां रजगामार, कोरकोमा, बताती, पसरखेत, मातमार, कल्दामार सहित आसपास के कई गांवों में विद्युत पोल गिर गए। इससे पूरा इलाका अंधेरे में डूब गया।
अधिकारियों ने बताया की आंधी-तूफान से काफी नुकसान हुआ है, कई जगह तार टूटे हैं और पोल उखड़ गए हैं, जिससे सुधार कार्य में बाधा आ रही है। इस बेमौसम बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसानों ने खेतों और बाड़ी में अनाज के साथ-साथ सब्जी की फसल भी लगाई है, जिसे नुकसान पहुंचने की आशंका है।