Home छत्तीसगढ़ जशपुर में दर्दनाक हादसा: कच्चा आम से लदी पिकअप पुलिया के नीचे...

जशपुर में दर्दनाक हादसा: कच्चा आम से लदी पिकअप पुलिया के नीचे गिरी, चालक की मौत

0
47

जशपुर जिले के खारीझाड़िया श्रीनदी पुलिया के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कच्चे आम से लदी एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे जा गिरी। हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार चालक उड़ीसा से आम लेकर अम्बिकापुर जा रहा था। इसी दौरान खारीझाड़िया स्थित श्रीनदी पुलिया के पास वाहन अनियंत्रित हो गया और पुलिया के नीचे जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुनकुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीनदी की यह पुलिया काफी सकरी है, जिसके कारण यहां आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। लोगों ने प्रशासन से पुलिया को चौड़ा कराने और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

error: Content is protected !!