Home छत्तीसगढ़ बिलासपुर में जायसवाल ढाबा पर पुलिस की रेड, शराब के साथ संचालक...

बिलासपुर में जायसवाल ढाबा पर पुलिस की रेड, शराब के साथ संचालक गिरफ्तार

0
45

Bilaspur के सरकंडा थाना क्षेत्र स्थित मोपका में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायसवाल ढाबा में रेड मारी। कार्रवाई के दौरान ढाबा संचालक रविशंकर उर्फ रवि जायसवाल को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के मुताबिक, ढाबे से 50 पाव देशी शराब, बीयर और अंग्रेजी शराब जब्त की गई है। अवैध रूप से शराब रखने और बिक्री किए जाने की सूचना पर यह कार्रवाई की गई।

Chhattisgarh Police ने आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) और 36(C) के तहत मामला दर्ज किया है। कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजते हुए जेल दाखिल कर दिया गया।

पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

error: Content is protected !!