Home KORBA भवंतरा में चार मौत से सनसनी, पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना

भवंतरा में चार मौत से सनसनी, पुलिस घटना स्थल के लिए रवाना

0
5

 

 

 

भरत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

 

Screenshot 2026 05 14 09 05 14 47 99c04817c0de5652397fc8b56c3b3817 1

– जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम भवंतरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां बीती रात चार लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई।

घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है।

मृतकों की पहचान मेदनी प्रसाद कश्यप, पीताम्बर कश्यप, शांति बाई और कुमारी मोगरा के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि सभी लोग नए घर के निर्माण कार्य से जुड़े हुए थे।

सुबह जब मिस्त्री काम पर पहुंचे, तो चारों को खाट पर पड़े देखा। ये दृश्य देखकर मिस्त्री घबरा गया और तुरंत सरपंच राजाराम कश्यप को सूचना दी गई।

इसके बाद पुलिस को खबर दी गई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है, पुलिस हर एंगल से मामले की जांच में जुटी है।