Home छत्तीसगढ़ कवर्धा में न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान...

कवर्धा में न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

0
5

कवर्धा शहर के न्यू कल्पना रेस्टोरेंट में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से लॉज में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। यह पूरा मामला सिटी कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है।