Home छत्तीसगढ़ ठेकेदार की लापरवाही..बनेगी ग्रामीणों की मुसीबत..

ठेकेदार की लापरवाही..बनेगी ग्रामीणों की मुसीबत..

0
48

बलरामपुर जिले में प्रधानमंत्री जनमन योजना में ठेकेदार और प्रशासनिक अधिकारी जमकर पलीता लगा रहे है,जिससे सरकार की मंशा पर पानी फिरता हुआ नजर आ रहा है,और धरातल में यह योजना महज एक नाम ही साबित हो रहा है!.

पूरा मामला जिले में कुसमी विकासखंड का है, जहाँ पर चटनियां गांव से कछवा तक प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत 5 किलोमीटर की पक्की सड़क बननी थी, और सड़क की लागत करीब 2 करोड़ 60 लाख रुपये थी, जिसके लिए राजपुर PMGSY इकाई को निर्माण एजेंसी बनाया गया था, और इसका उद्देश्य था कि विशेष पिछड़ी जनजाति वाली बसाहटों को मुख्य मार्ग से जोड़ा जा सके, ताकि दूर – दराज वाले क्षेत्रों में आवागमन की सुविधा सुगम हो, सड़क के रास्ते ही गांवों में सरकार की अन्य योजनाएं भी आसानी से पहुँच सके,,,,,लेकिन सड़क निर्माण का काम करने वाले ठेकेदार एलएसी कटरे के द्वारा सड़क निर्माण का नागरिक सूचना बोर्ड करीब डेढ़ साल पहले लगा कर छोड़ दिया गया है,जो अब धराशाई भी होने लगा है ,लेकिन सड़क निर्माण की तय समय – सीमा समाप्त हो जाने के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण का काम शुरू नही हुआ है ,,,गांव में पक्की सड़क नही पहुंचने से ग्रामीणो को बरसात के दिनों में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है ,,,सबसे हैरानी की बात यह है कि जिस रास्ते मे पक्की सड़क बननी थी उसी रास्ते मे ग्राम पंचायत द्वारा करीब डेढ़ साल पहले 100 मीटर की सीसी रोड का निर्माण करवाया दिया गया था ,,जिसे ठेकेदार ने उस सड़क को जेसीबी मशीन से उखाड़ दिया था, लेकिन डेढ़ साल बाद भी ठेकेदार द्वारा अभी तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नही किया है जिसने सरकार की मंशा पर पानी फेर दिया है,,, बता दे कि जिले के सामरी विधानसभा के तीन विकासखंड में एक ही ठेकेदार को PM जनमन योजना से बनने वाली सड़को का टेंडर दिया गया है और यही वजह है कि सड़क निर्माण में लगातार शिकायते भी आ रही है और जिम्मेदार अधिकारी के साथ क्षेत्र के विधायक और सांसद आंख बंद करके तमाशबीन बने हुए है ।
वही इस मामले में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज से सवाल किया गया तो उन्होंने लापरवाही करने वालो पर कार्यवाही की बात तो जरूर की है लेकिन इसके पहले हुई शिकायतों के नतीजों से कार्यवाही की उम्मीद दूर दूर तक नजर नही आ रही है ।

error: Content is protected !!