Home छत्तीसगढ़ पेंड्रा में टला बड़ा हादसा: कोयला लोड ट्रेलर में लगी आग, फायर...

पेंड्रा में टला बड़ा हादसा: कोयला लोड ट्रेलर में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने समय रहते पाया काबू

0
8

पेंड्रा : जिले में देर रात एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब कुसमुंडा से मध्यप्रदेश के अमलाई की ओर जा रहे कोयले से भरे एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई। घटना रात करीब 1 बजे पेंड्रा थाना क्षेत्र के राय पेट्रोल पंप के पास की बताई जा रही है। ट्रेलर में लोड कोयले से अचानक धुआं उठने लगा, जिसे देखकर चालक और आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ट्रेलर कुसमुंडा से कोयला लेकर मध्यप्रदेश के अमलाई जा रही थी। इसी दौरान रास्ते में वाहन में लोड कोयले से तेज धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग फैलने लगी। घटना की सूचना तत्काल पेंड्रा थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई।

सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। फायर कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, हालांकि ट्रेलर में लोड कुछ कोयला जलकर खराब हो गया।

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर तेज गर्मी और कोयले के अधिक तापमान के चलते आग लगने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है…..