भिलाई। भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र स्थित नेहरू नगर पश्चिम की पॉश कॉलोनी में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। घटना सोमवार दोपहर से देर रात के बीच की बताई जा रही है, जब मकान मालिक अपने परिवार के साथ शादी समारोह में शामिल होने गए हुए थे।
ताला तोड़कर घर में घुसे बदमाश
CCTV नहीं होने से जांच में चुनौती
मकान में और आसपास के घरों में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे है, इसी कारण से पुलिस को जांच करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना की पुरी जानकारी तब हुई जब रात करीब 2 बजे घर वापस लौटा और दरवाजे को खुला पाया।
पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने मामले के खुलासा के लिए एक टीम का गठन किया है, पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी जुटाई जा रही है।
शादी समारोह में गया था परिवार
मकान मालिक विनय कुमार अग्रवाल अपने परिवार के साथ अम्रपाली सोसायटी में अपनी भतीजी के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, इसी दौरान चोरों ने सुना घर देखकर फायदा उठाया और घर पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया





