Home Astrology 80 की उम्र में घर बसाने का सपना पड़ा महंगा : जालसाजों...

80 की उम्र में घर बसाने का सपना पड़ा महंगा : जालसाजों ने जीवनसाथी से मिलाने का झांसा देकर 9 लाख ठग लिए

0
7

 

 

 

 

रविशंकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त 80 साल के टेक्निशियन को अज्ञात जालसाजों ने घर बसाने का सपना दिखाकर साढ़े नौ लाख रुपए की ठगी कर ली।

 

रायपुर। रविशंकर विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त 80 साल के टेक्निशियन को अज्ञात जालसाजों ने घर बसाने का सपना दिखाकर साढ़े नौ लाख रुपए की ठगी कर ली। टेक्निशियन ने एक वर्ष पूर्व मेट्रोमोनियल साइट में शादी करने अपने बायोडाटा डाला था। इसी का फायदा उठाकर एक महिला ने बुजुर्ग से संपर्क कर उससे शादी करने का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाया।

 

जालसाज बुजुर्ग को अलग-अलग कारण बताकर पैसे ऐंठते रहे। बुजुर्ग को मोबाइल बंद होने पर अपने साथ ठगी होने की जानकारी मिली। हांडीपारा, एचएमटी चौक निवासी मनहरन टिकरिहा ने रजनी शर्मा नाम की महिला के खिलाफ ठगी करने की शिकायत दर्ज कराई है।

 

 

एक वर्ष पूर्व मैरिज ब्यूरो दिल्ली से अपनी शादी के लिए किया था संपर्क

मनहरन ने पुलिस को बताया है कि, उसने एक वर्ष पूर्व मैरिज ब्यूरो दिल्ली से अपनी शादी के लिए संपर्क किया था। इसके बाद मैरिज ब्यूरो से मनहरन को किसी रजनी शर्मा नाम की महिला का मोबाइल नंबर दिया गया। इसके बाद 14 जून 2025 को उसके पास रजनी ने कॉल कर बताया कि वो कोरबा की रहने वाली है। रजनी ने अपने आपको रेलवे इंजीनियर पद से हाल में रिटायर्ड होने की जानकारी दी ।

 

किस्तों में पैसा ट्रांसफर कराने के बाद मोबाइल बंद

इस तरह से जालसाजों ने मनहरन से इस वर्ष नौ जनवरी तक किस्तों में अलग-अलग झांसा देकर साढ़े नौ लाख रुपए अपने अकाउंट में ट्रांसफर कराए। इसके बाद मनहरन की उस रजनी नाम की महिला के साथ लगातार बातचीत होती रही। बातचीत के दौरान महिला मनहरन को शादी करने का झांसा देती रही। महिला का मोबाइल 10 मार्च से बंद होने के बाद मनहरन को अपने साथ ठगी होने की जानकारी मिली। सेवानिवृत्त टेक्निशियन की पत्नी की वर्ष 2000 में कैंसर से मौत हो गई थी। सेवानिवृत्त टेक्निशियन के बेटा, बेटी की शादी हो गई है। उसका अपना एक भरा पूरा परिवार है।

 

 

किस्तों में वसूले साढ़े नौ लाख

महिला ने अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर मनहरन को उससे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उसने 15 जून 2025 को मनहरन को कॉल कर एक शादी समारोह में शामिल होने का झांसा देकर अपने अकाउंट में डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर कराया। रुपए ट्रांसफर करने के तीन दिन बाद 18 जून को एक अज्ञात व्यक्ति ने मनहरन को कॉल कर रजनी का पटना में एक्सीडेंट होने का झांसा दिया और ऑपरेशन कराने का झांसा देकर तत्काल डेढ़ लाख रुपए ट्रांसफर कराया