शॉर्ट सर्किट से लगी आग घर के आंगन में रखी वाहन और ऑटो आग की चपेट में धू धु कर जलने लगा,
सूचना पर पहुंची दमकल वाहन ने आग पर पाया काबू देखिये विडियो

मानिकपुर चौकी इलाके के मानिकपुर बस्ती मुख्य मार्ग पर एक मकान के आंगन पर इलेक्ट्रिक बोर्ड पर शॉर्ट सर्किट हो गया।
शॉर्ट सर्किट के बाद घर के आंगन में खड़ी ऑटो और दुपहिया आग की चपेट में आ गया।
इस घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया और अफरा तफरी स्थिति निर्मित हो गई।
बताया जा रहा है कि घर के कमरे के अंदर लोग अपने-अपने कमरे में मौजूद थे लेकिन उन्हें पता नहीं चल सका जैसे ही आग बढ़ने लगी उसके बाद घर पर मौजूद लोग घर से भाग खड़े हुए।
स्थानीय लोगों की माने तो मानिकपुर लोचन सोनी का मकान है जो घर के पास ही साइकिल दुकान संचालन करता है।और ऑटो में चलाता है। इस घटना में उसे काफी ज्यादा नुकसान हुआ है।
वही समय रहते अगर आग पर काबू पाया नहीं जाता तो आसपास मकान भी आग की चपेट में आ सकते थे।




