Home Astrology जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश : आरा की पहाड़ियों से टकराया प्लेन,...

जशपुर में प्राइवेट विमान क्रैश : आरा की पहाड़ियों से टकराया प्लेन, दूर- दूर तक दिखाई दे रही आग की लपटें

0
51
Oplus_16908288

 

नारायणपुर के आरा पहाड़ से प्लेन टकराने की जानकारी सामने आ रही है। आरा के पहाड़ से आग की लपटें उठती दिखाई दे रहीं हैं। प्लेन क्रैश का वीडियो सामने आया है।

बताया जा रहा है कि यह विमान नारायणपुर क्षेत्र के आरापहाड़ से टकरा गया, जिसके बाद मौके पर आग की तेज लपटें उठती हुई देखी जा रही हैं। हादसे का एक वीडियो भी सामने आया है, जो घटना की भयावहता को दर्शाता है। हालांकि, अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है कि विमान में कोई यात्री सवार था या नहीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है।

वहीं एसएसपी लाल उमेद सिंह भी घटनास्थल के लिए निकल चुके हैं और स्थिति का जायजा लिया जा रहा है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य शुरू करने की तैयारी की जा रही है, और अधिकारियों की ओर से अधिक जानकारी का इंतजार है

error: Content is protected !!