Home Astrology सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुखिया, बीजेपी विधायक दल के नेता...

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुखिया, बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए,थोड़ी देर में राज्यपाल से मिलेंगे,कल सम्राट चौधरी लेंगे 11 बजे मुख्यमंत्री की शपथ

0
7

सम्राट चौधरी बिहार के नए CM होंगे। उन्हें बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है। NDA की बैठक के बाद इसकी औपचारिक घोषणा हो जाएगी। कल 15 अप्रैल को लोकभवन में शपथग्रहण समारोह होगा।

 

आज नीतीश कुमार ने बिहार के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा दे दिया। वे सम्राट चौधरी और विजय चौधरी के साथ एक ही गाड़ी से राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को इस्तीफा सौंपा।

 

इस्तीफे के बाद उन्होंने X पर लिखा- ‘अब नई सरकार यहां का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा, बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।’

 

भास्कर सर्वे पर लगी मुहर

 

सर्वे में भी जनता की पहली पसंद सम्राट चौधरी ही थे। 34 प्रतिशत लोगों ने उन्हें बिहार का

 

RJD का दौर: 1990 के दशक में शुरुआत

 

1999: कृषि मंत्री (राबड़ी सरकार) बने, कम उम्र पर विवाद

 

JDU का दौरः नीतीश के साथ जुड़े

 

2014: शहरी विकास मंत्री (मांझी सरकार) बने

 

2017: भाजपा में एंट्री

 

2018: BJP प्रदेश उपाध्यक्ष

 

2021: पंचायती राज मंत्री

 

मार्च 2023: BJP प्रदेश अध्यक्ष

 

जनवरी 2024: डिप्टी CM

 

20 नवंबर 2025: दोबारा डिप्टी CM बने, गृह मंत्री भी

 

शेयर

 

‘जहां तक हो सका बिहार के लिए काम किया’

 

नीतीश के इस्तीफे से पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। उनके साथ सम्राट चौधरी और बीजेपी के कई सीनियर लीडर्स भी थे।

 

आज नीतीश कैबिनेट की आखिरी बैठक हुई। जहां नीतीश ने कहा – ‘2005 में मैं सरकार में आया, जहां तक मुझसे हो सका मैंने किया, नई सरकार को मेरा मार्गदर्शन मिलता रहेगा।’