रीवा केंद्रीय जेल में प्रधान आरक्षक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट बरामद—परिजनों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप
रीवा केंद्रीय जेल में पदस्थ प्रधान आरक्षक रामानंद पटेल ने जेल परिसर स्थित गौशाला में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
पुलिस को मृतक के जेब से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। वहीं, मृतक के पुत्र वरुण पटेल ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था, जिससे परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और सुसाइड नोट के आधार पर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है।




