कहीं भी कुछ भी कर रहे हैं ट्रैक्टर चालक
कोरबा शहर में बड़ी तादात में ट्रैक्टर दिन-रात दौड़ रहे हैं बिना नंबर के इन ट्रैक्टरों को चलने वाले अक्सर नाबालिग होते हैं और वह ट्रैक्टर से कहीं भी ठोकर मार कर फरार हो जाते हैं।
ऐसा ही एक ट्रैक्टर कोरबा के हृदय स्थल नेहरू नगर में सुबह-सुबह दिखाई दिया। मिट्टी भरकर पहुंचे ट्रैक्टर को देख कर लग रहा था कि इस कबाड़ खाने से लाया गया है। मिट्टी डालकर ट्रैक्टर किसी तरह आगे बढ़ा और एक दीवार को ठोकर मार कर पलट गया।
नेहरू नगर के लोग ट्रैक्टर चालक को पकड़कर उससे पूछते इससे पहले ही वह भाग निकला




