
एसईसीएल कुसमुंडा खदान में फिर हादसा हो गया। नीलकंठ कंपनी का एक डंपर खदान में जा गया। इस दुर्घटना में डंपर चालक भी पटेल को काफी चोट आई है। दुर्घटना का कारण सेफ्टी में खानापूर्ति को बताया जा रहा है
नीलकंठ कंपनी जो दादागिरी से काम करने और कराने के लिए कुख्यात है इसका एक ड्राइवर डंपर सहित गहरी खदान में जा गिरा। भारी भरकम डंपर के स्लाइड होने के कारण या घटना घटी
सेफ्टी के नाम पर सिर्फ खाना पूर्ति करने वाले नीलकंठ कंपनी प्रबंध तंत्र के लोग उस समय सकते में आ गए जब उन्हें पता चला की कंपनी का एक डंपर फिर से स्लाइड होकर खदान में गिर गया है और चालक भीम पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटनास्थल पर कंपनी और खदान प्रबंधन के लोग पहुंच गए घायल ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया गया
गौरतलब है कि 24 घंटे पहले ही कुष्मांडा खदान में इसी नीलकंठ कंपनी का एक भारी भरकम डंपर सरक कर खदान के गहरे गड्ढे में गिर गया था। इस घटना से सबक लेने की बजाय नीलकंठ कंपनी के लोगों ने सुरक्षा उपायों को बेहतर करना मुनासिब नहीं समझा और एक और दुर्घटना घटित हो गई।
बहरहाल पैसे फेंक कर सब कुछ करवा लेने का दंभ प्रदर्शित करने वाले कंपनी के लोग अपने ऊपर कारवाई ना हो और कंपनी का काम ऐसे ही बिना रुकावट के चलता रहे इसके लिए सभी तरह के उपाय अपना रहे है।




