Home Astrology बेटी के सामने मां की हत्या, पति बना दरिंदा, प्यार, शक और...

बेटी के सामने मां की हत्या, पति बना दरिंदा, प्यार, शक और नशे ने ली एक और जान

0
43

20260409 135714 IMG 20260409 WA0080 IMG 20260409 WA0076 IMG 20260409 WA0075 IMG 20260409 WA0074

 

रीवा से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां रिश्तों का खून हुआ और इंसानियत शर्मसार हो गई।

 

रीवा के सगरा थाना क्षेत्र में एक नशे के आदी पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी वो भी अपनी 9 साल की मासूम बेटी के सामने। मृतका शिखा मिश्रा पर उसके पति दीपक मिश्रा ने धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया। गले और पेट पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे तुरंत संजय गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

 

बताया जा रहा है कि पति के किसी दूसरी महिला से संबंध को लेकर दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घटना वाली रात आरोपी नशे में था और अपने साथ पहले से चाकू लेकर आया था जिससे साफ है कि ये हमला अचानक नहीं, बल्कि सोची-समझी साजिश हो सकती है। सबसे दर्दनाक पहलू ये है कि इस पूरी वारदात की गवाह बनी उनकी 9 साल की बेटी, जिसने डर के बीच अपने ननिहाल को फोन कर घटना की जानकारी दी। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। सवाल ये है कि आखिर कब रिश्तों में बढ़ती हिंसा पर लगाम लगेगी?