Home Astrology एनटीपीसी के मजदूर में उतरे सड़क पर , वेतन बढ़ाने और अन्य...

एनटीपीसी के मजदूर में उतरे सड़क पर , वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाओं को लेकर कर रहे हैं आंदोलन  , देखिए वीडियो 

0
8

एनटीपीसी के मजदूर में उतरे सड़क पर

 

वेतन बढ़ाने और अन्य सुविधाओं को लेकर कर रहे हैंआंदोलन

 

देखिए वीडियो Screenshot 20260408 122927 Gallery

 

अदानी बालको के बाद अभी एनटीपीसी कोरबा के मजदूर भी अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतर आए हैं। इन मजदूरों का कथन है कि 8 घंटे की ड्यूटी के बाद उन्हें ओटी दिया जाए और केंद्र सरकार द्वारा जारी दर पर पेमेंट दिया जाए

 

एनटीपीसी कोरबा के गेट नंबर 2 पर बुधवार को बड़ी संख्या में श्रमिक एकत्रित हुए और उन्होंने काम बंद करने का ऐलान कर दिया। एनटीपीसी में जितनी भी कंपनियां काम कर रहे हैं उसके सारे ठेका मजदूर एक साथ काम बंद कर अपनी मांगों को लेकर जब एकत्रित हुए तो एनटीपीसी प्रबंधन भी सकते में आ गया। पुलिस को सूचना दी गई उसकी मदद से कुछ मजदूरों को गेट के अंदर बुलाकर समझाया बुझाया गया लेकिन अधिकांश मजदूर काम करने को राजी नहीं हुए। उनसे जब आंदोलन का कारण पूछा जाता है तो वह कुछ भी कहने से परहेज कर रहे हैं लेकिन कैमरे पर आए बिना बताया गया की 8 घंटे के लिए केंद्र सरकार ने जो मानदेय तय किया है उसे दिया जाए और साथ ही अतिरिक्त काम करने पर उन्हें ओटी प्रदान की जाए। कुछ अन्य सुविधाएं भी है जो उनकी मांग में शामिल है

 

गौर तलब है कि पिछले महीने कोरबा के अदानी पावर में मजदूरों ने इन्हीं मांगों को लेकर आंदोलन किया उसके बाद यह आंदोलन बालकों में शिफ्ट हो गया वहां तीन दिन तक आंदोलन चलता रहा और अब एनटीपीसी प्रबंधन की नाक में दम करते हुए मजदूरों ने वहां आंदोलन शुरू कर दिया है