दो अलग-अलग सड़क दुर्घटना में युवक और शिक्षक की हुई मौत
कटघोरा थाना क्षेत्र बरपाली व चकचकवा पहाड़ पर घटी घटना

पहली घटना सीताराम चौक चकचवा पहाड़ के पास घटी जहा ऐतमा नगर निवासी शिवपाल पोर्ते (25 वर्ष) की बाइक सड़क पर पड़े मुरूम के ढेर से जा चढ़ गई और पलट गई
सिर पर गंभीर चोट लगने से अस्पताल ले जाते समय युवक ने दम तोड़ दिया
दूसरी घटना बरपाली के पास घटित हुई जहाँ तेज रफ्तार वैगेन आर कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई
कार सवार शिक्षक जय पांडे पोड़ी उपरोड़ा निवासी गंभीर रूप से घायल हो गए
हादसे के बाद उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटघोरा से NKH कोरबा रेफर किया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया




