Home Astrology नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई मौत ,घटनाक्रम को...

नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती एक युवक की हुई मौत ,घटनाक्रम को लेकर मृतक के परिजनों ने किया हंगामा

0
6

20260331 172001

कोरबा के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल परिसर स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक सुरेन्द्र राठौड़ की मौत को लेकर उसके परिजनों ने जमकर हंगामा किया। सक्ति जिले के केसला निवासी युवक को नशे की लत थी। उसकी हरकतों के कारण परिजन परेशान थे। उन्होंने उपचार के लिए कोरबा के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। इस बीच उसकी अचानक मौत हो गई, जिस पर माहौल खराब हो गया । पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे जांच करने की बात कही गई ।