
कोरबा के सीतामणी नहर रोड स्थित वैष्णो दरबार मे चैत्र नवरात्र पर अनुष्ठान किए गए। अष्टमी तिथि को हवन पूजन विधान पूरा किया गया। मंदिर समिति के पदाधिकारी, मातृशक्ति और श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। वैष्णो दरबार मंदिर परिसर में हवन पूजन के लिए वेदी बनाई गई, जहां वैदिक मंत्रों की ध्वनि के बीच आहुतियां दी गई। इसके माध्यम से धर्म, संस्कृति, आध्यात्म और पर्यावरण की श्रेष्ठता की कामना की गई। पंडित उमा झा और उनके सहयोगी ने इस कार्य को संपादित कराया। उन्होंने हवन विधान की परंपरा और इसके उपयोगी पक्षों के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत कराया।



