
कोरबा शहर के सीएसईबी चौक से पंप हाउस जाने वाले रास्ते पर एक नर्स के ऊपर थोड़ी देर पहले प्राण घातक हमला कर दिया गया।
पता चला है कि किसी पैथोलॉजी में नर्स का काम करने वाली लगभग 25 वर्ष की एक युवती अपने घर जा रही थी वह पंप हाउस कॉलोनी के समीप पहुंची ही थी तभी पीछे से दो युवक आए और उन्होंने चाकू से उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी इन युवकों को पकड़ पाते इससे पहले ही वह फरार हो गए। लहु लुहान युवती को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी स्थिति गंभीर है



