Home Astrology अंबिकापुर पहुंची महिला पहलवान गीता फोगाट : सीएम साय के साथ सरगुजा...

अंबिकापुर पहुंची महिला पहलवान गीता फोगाट : सीएम साय के साथ सरगुजा ओलंपिक के उद्घाटन में हुई शामिल

0
70

 

 

खिलाड़ियों से बातचीत करतीं ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट गीता फोगाट

 

ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान गीता सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने के लिए अंबिकापुर पहुंची हुई हैं।

 

भारतीय महिला फ्रीस्टाइल पहलवान गीता फोगाट पहलवान सरगुजा ओलंपिक में शामिल होने के लिए अंबिकापुर पहुंची। जहां उन्होंने कहा कि, अभिभावक अपनी बेटियों को आगे बढ़ने में साथ दें। छत्तीसगढ़ सरकार सरगुजा व बस्तर ओलम्पिक का आयोजन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने काम कर रही है। आगे बढ़ने की चाहत हो तो दूरस्थ गावों की बेटियां भी आगे बढ़ सकती हैं। गांव की बेटियां शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत होती हैं। उन्हें इसी तरह आगे बढ़ाने की है जरूरत, सरकार बेटियों के लिए काम कर रही है।

 

गीता फोगाट ने आगे कहा कि, मुझे आप सबके बीच बुलाने के लिए सीएम सर का धन्यवाद। खिलाड़ियों में लड़कियों की संख्या ज्यादा है इससे मेरी खुशी दुगनी हो गई। सरगुज़ा जैसे स्थान पर इतना बड़ा आयोजन सराहनीय है। मैं भी हरियाणा के छोटे गाव से आती हूँ, ऐसे ही हमने शुरूवात की। कड़ी मेहनत से हर मुकाम पाया जा सकता है। ओलंपिक में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ी भी मेडल दिलाये। बेटियां किसी से कम नहीं, हार से निराश नहीं होना, कमजोरी दूर करके उत्साह से आगे बढ़े। नशे से दूर रहिए, नशा करना है तो खेलों का कीजिये, नशा कीजिये देश को गोल्ड मैडल दिलाने का।

 

 

सीएम साय ने सरगुजा ओलंपिक का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सरगुजा ओलंपिक 2026 के उद्घाटन के लिए पहुंचे। पीजी कालेज मैदान में उन्होंने वालीबाल पर हाथ अजमाकर सरगुजा ओलंपिक का उद्घाटन किया। क़ृषि मंत्री राम विचार नेताम और पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल और महिला बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े भी हैं मौजूद। ओलम्पिक में 2500 खिलाड़ी भाग लें रहें हैं।

 

 

 

12 विधाओं के खेलों का किया जा रहा आयोजन

सरगुजा ओलंपिक में भाला फेक, खो खो, मलखम्भ, वालीबाल, सहित 12 विधाओं के खेलो का आयोजन किया गया है। इसमें शामिल होने के लिए सरगुजा, जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, MCB, कोरिया जिले से खिलाडी पहुंचे हुए हैं। उद्घाटन समारोह में अंतर्राष्ट्रीय पहलवान और ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाली गीता फोगाट भी शामिल हैं।

error: Content is protected !!