Home Astrology छत्तीसगढ़ में एक और अफीम का कारोबारी गिरफ्तार ,ससुराल में अफीम की...

छत्तीसगढ़ में एक और अफीम का कारोबारी गिरफ्तार ,ससुराल में अफीम की खेती करने वाले से 2 करोड़ की अफीम जप्त,देखिए वीडियो

0
23

दुर्गा और सरगुजा के बाद अब रायगढ़ जिले में भी अफीम की खेती का भंडाफोड़ हुआ है। झारखंड से आकर रायगढ़ में अफीम का कारोबार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर उसे लगभग दो करोड़ रुपए की अफीम जप्त की गई है

रायगढ़ जिले के तमनार आमघाट में झारखंड निवासी मार्शल सांगा अफीम का कारोबार कर रहा था। पिछले 10 वर्षों से अपनी ससुराल तमनार में रहकर मार्शल खेत बटाई में लेकर उसमें अफीम की खेती करता था।  सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत में लगे 60,326 अफीम के पौधे और 3.02 किलो ग्राम तैयार अफीम जप्त की गई। जब तू माल की कुल कीमत दो करोड़ 5 लाख 10 हजार रुपए आंकी गई है
पुलिस मार्शल के फरार हो गए दो साथियों की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि पहले दुर्ग जिले में एक भाजपा नेता के फार्म हाउस से 8 करोड रुपए की अफीम जप्त किए जाने के बाद अफीम की खेती पर लोगों का ध्यान गया।सरगुजा और बलरामपुर जिले में भी अफीम की खेती का पर्दाफाश होने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि सीमावर्ती जिलों में काफी दिनों से अफीम की खेती की जाती रही है ।अब रायगढ़ में भी अफीम की खेती का खुलासा अफीम के फलते फूलते कारोबार को और पुष्ट करता है