
कोरबा जिले में कई बर्फ और पानी की फैक्ट्रियां संचालित हो रही हैं खाद्य सुरक्षा अधिनियम को दरकिनार कर लोग बेखौफ अपना कारोबार कर रहे है। खाद्य विभाग भी सिर्फ औपचारिकता तक ही सीमित रह गया है बावजूद इसके विभाग ने कुछ फैक्ट्री में छापा मार कर विधि सम्मत कार्रवाईकी है
कोरबा जिले के दर क्षेत्र में संचालित सुनीता बेवरेजेस और राजगामार रोड स्थित ममता इंडस्ट्रीज मैं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जब पहुंचे तो वहां लाइसेंस तो सही पाए गए
फैक्ट्री में तैयार हो रहे पानी के नमूने की जांच हेतु उनका सैंपल लिया गया वहीं सिंगापुर वार्ड नंबर 36 स्थित पीयूष डिस्ट्रीब्यूटर नमक फैक्ट्री में जब जांच की गई तो लाइसेंस त्रुटिपूर्ण पाया गया। इस फैक्ट्री से भी नमूने लिए गए खाद्य सुरक्षा अधिकारी विकास भगत ने बताया है की दो फैक्ट्रियों से सैंपल लिए गए हैं वहीं एक फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के ही कारोबार किया जा रहा था जिसे सील गया किया गया है




