
कोरबा के रामपुर क्षेत्र में माधव संस्कार समिति के नए भवन का उद्घाटन वर्ष प्रतिपदा को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन ने किया। इस अवसर पर संगठन के स्वयंसेवक सहित सामाजिक क्षेत्र में काम करने वाले लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
स्वयंसेवकों के समर्पण और समाज के सहयोग से नए भवन का निर्माण रामपुर क्षेत्र में कराया गया है। इसके निर्माण से संगठन के कामकाज को काफी सहूलियत होगी और कार्यकर्ता विकास की गतिविधियां भी पहले से बेहतर होगी। चैत्र नवरात्र को नए भवन के उद्घाटन पर यहां आकर्षक सजावट की गई। वेद मन्त्रों की ध्वनि के साथ वास्तु पूजन किया गया । घोष के साथ ध्वज रोहन किया गया और फिर वंदे मातरम का जयकारा भी हुआ। इस दौरान उपस्थित लोग काफी उत्साहित दिखे। छत्तीसगढ़ प्रांत के कार्यवाह चंद्रशेखर देवांगन और जिला संघचालक डॉक्टर विशाल उपाध्याय ने अपनी बात रखते हुए कहा की रामपुर में संकल्प के साथ हम सभी की पुरानी यादें जुड़ी है। आप सबके सहयोग से इसे नया स्वरूप दिया गया है।
कोरबा विभाग के सहसंध चालक किशोर बुटोलिया ने कोरबा के इस कार्यालय के निर्माण के सपनों को साकार करने से संबंधित कुछ अनुभव बताए। नए भवन के उद्घाटन अवसर पर माधव संस्कार समिति के अध्यक्ष जुड़ावन सिंह ठाकुर, नगर संघचालक अशोक तिवारी, विभाग कार्यबाह रामविलास पाल , जिला कार्यवाह कैलाश नाहक सहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपस्थिति दर्ज कराई।




