Home Astrology प्रेरणा महिला मंडल द्वारा मनाया गया महिला दिवस, प्रतिभागियों ने जमकर...

प्रेरणा महिला मंडल द्वारा मनाया गया महिला दिवस, प्रतिभागियों ने जमकर किया डांस ,देखिए वीडियो

0
8

Screenshot 20260319 171830 Gallery

प्रेरणा महिला मंडल आदर्श नगर कुसमुंडा द्वारा धूमधाम से महिला दिवस मनाया गया।रविंद्र कौर उर्फ रानी के मुख्य आतिथ्य में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने जश्न मनाया

प्रेरणा महिला मंडल द्वारा आयोजित इस रंगारंग कार्यक्रम में मीडिया प्रभारी निक्की कौर निसार रंधावा और अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया उसके बाद शुरू हुआ रंगारंग कार्यक्रम। महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर नृत्य किया clip

Vo कार्यक्रम की अध्यक्षता करने वाली उमा कुमारी कोषाध्यक्ष मंजू यादव सचिव धूलेश्वर साहू संगठन प्रभारी मंजीत कौर सचिव श्वेता प्रमाणिक के प्रयास से आयोजित इस कार्यक्रम के विषय में उमा कुमारी ने बताया कि हर वर्ष वे लोग इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करते हैं ताकि महिलाएं एक मंच पर एकत्रित होकर अपने प्रतिभा में और निखार ला सके

मुख्य अतिथि रविंद्र कौर ने इस अवसर पर कहा कि महिलाओं के प्रति समाज का नजरिया बदलना आवश्यक है और आने वाले समय में यह बदलाव हम सबको देखने को मिलेगा

रानी झा ने कहा कि महिलाएं देवी स्वरूप होती हैं हमें उनका सम्मान हमेशा करना चाहिए। इस अवसर पर कार्यक्रम में शामिल होने वाली महिलाओं को उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस रंगारंग आयोजन में प्रेरणा महिला मंडल के अलावा आसपास की महिलाओं ने भी अपनी भागीदारी निभाई