जिला जेल में गायत्री यज्ञ का आयोजन
257 कैदियों ने यज्ञ में डाली आहुति

नवरात्रि के प्रथम दिवस कोरबा के जिला जेल में गायत्री यज्ञ का आयोजन किया गया। 257 बंदियो ने यज्ञ में आहुति डालकर आत्म संतोष और ऊर्जावान सकारात्मक विचारों से खुद को ओत प्रोत किया
जिला दंडाधिकारी और जेल प्रशासन से अनुमति लेकर गायत्री परिवार के सदस्य जेल के अंदर पहुंचे और वहां गायत्री यज्ञ का आयोजन किया। कोरबा गायत्री परिवार के ट्रस्टी कमलेश मिश्रा बीके यादव मुकेश अदलखा एमपी कौशिक गोरेलाल राठौर देव चरण श्रीवास और मनहरण लाल यादव ने जेल में पांच कुंडीय गायत्री यज्ञ संपन्न कराया।




