
भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय संस्कार कार्यकारिणी में शामिल किए गए धर्मेंद्र कुदेशिया का आत्मीय सम्मान किया गया। उन्होंने कहा है कि यह दायित्व उन्हें देकर परिषद ने कोरबा का भी मान बढ़ाया है।
भारत विकास परिषद के कोरबा और फिर प्रांत के अध्यक्ष का दायित्व निभाकर संभाग में भी अपनी सेवाएं देने वाले धर्मेंद्र कुदेसिया का स्वागत और सम्मान करने के लिए परिषद के तमाम पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य उपस्थित रहे।




