Home Astrology LPG कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : 100 घरेलू और 263 छोटे LPG...

LPG कालाबाजारी पर बड़ी कार्रवाई : 100 घरेलू और 263 छोटे LPG सिलेंडर जब्त, जिला खाद्य नियंत्रक बोले- गैस की कोई कमी नहीं है

0
3

1773899117

खाद्य विभाग ने जब्त किए कई सिलेंडर

 

बिलासपुर के मधुबन-दयालबंद इलाके में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 100 घरेलू और 263 छोटे LPG सिलेंडर समेत भारी मात्रा में उपकरण जब्त।

 

। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर में घरेलु गैस की कालाबाजारी पर नकेल कसते हुए खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद विभाग की टीम ने मधुबन-दयालबंद इलाके में छापेमारी कर अवैध भंडारण का खुलासा किया। इस कार्रवाई से न सिर्फ कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया, बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी राहत मिली है।

 

मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य विभाग की टीम ने मधुबन-दयालबंद क्षेत्र में छापा मारकर सैकड़ों गैस सिलेंडर जब्त किए। इनमें करीब 100 घरेलू LPG सिलेंडर और 263 छोटे सिलेंडर शामिल हैं। इसके अलावा बड़ी मात्रा में गैस से जुड़े उपकरण भी मौके से बरामद किए गए हैं।

 

 

 

सिलेंडरों और उपकरणों को विभाग ने किया जब्त

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि, इन सिलेंडरों का अवैध रूप से भंडारण कर कालाबाजारी की तैयारी की जा रही थी। विभाग ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए सभी सिलेंडरों और उपकरणों को जब्त कर लिया है और संबंधित लोगों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

 

 

 

जिले में गैस की कोई कमी नहीं है- कुजूर

जिला खाद्य नियंत्रक अमृत कुजूर ने इस मामले में आम जनता से अपील करते हुए कहा कि, जिले में गैस की कोई कमी नहीं है। उपभोक्ता घबराएं नहीं और केवल अधिकृत एजेंसियों के माध्यम से ही नियमानुसार गैस सिलेंडर की बुकिंग करें। साथ ही, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल प्रशासन को देने की भी अपील की गई है