Home Astrology किसानों ने घेर लिया कलेक्ट्रेट, एसईसीएल पर जबरिया भू अधिग्रहण का आरोप ,...

किसानों ने घेर लिया कलेक्ट्रेट, एसईसीएल पर जबरिया भू अधिग्रहण का आरोप , देखिए वीडियो

0
4

IMG 20260318 WA0130

 

 

कोरबा। जिले के ग्राम पाली के किसानों और ग्रामीणों ने SECL पर जबरन भूमि अधिग्रहण का आरोप लगाते हुए कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि 14 मार्च 2026 को भारी पुलिस बल के साथ SECL द्वारा उनकी कृषि भूमि पर जबरन कार्रवाई की गई, जिससे छोटे और मध्यम वर्गीय किसान प्रभावित हुए हैं।

 

 

ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बिना ग्राम सभा की सहमति के यह कार्रवाई की गई, जो पेसा कानून और भूमि अधिग्रहण अधिनियम 2013 का उल्लंघन है।

किसानों ने अपनी प्रमुख मांगों में अधिग्रहण प्रक्रिया को तत्काल रोकने, ग्राम सभा की अनुमति सुनिश्चित करने, उचित मुआवजा और पुनर्वास के साथ स्थायी रोजगार देने की मांग रखी है।

साथ ही, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि 5 दिनों के भीतर प्रशासन द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाएंगे।