Home Astrology स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल, देखिए वीडियो

स्कूली बच्चों से भरी वैन पलटी, 15 बच्चे घायल, देखिए वीडियो

0
98

 

 

 

भारत सिंह चौहान की रिपोर्ट

 

 

 

IMG 20260318 WA0030जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्कूली बच्चों से भरी एक वैन दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में मैडम सहित करीब 15 बच्चे घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

मामला जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ ब्लॉक के ग्राम कुथुर का है। बताया जा रहा है कि सरस्वती शिशु मंदिर की वैन क्रमांक CG 11 BM 9940 आज सुबह मुड़पार से बच्चों को लेकर कुथुर आ रही थी। इसी दौरान रामनगर-कुथुर के पास वैन अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क पर तीन बार पलटी खाते हुए जा गिरी।

हादसा इतना जबरदस्त था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सभी बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर तत्काल जांजगीर जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे में वैन में सवार मैडम सहित लगभग 15 बच्चे घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है।

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। शुरुआती जांच में वाहन के अनियंत्रित होने को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।

error: Content is protected !!