Home Astrology स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने शुरू की गई मंगल की मस्ती,नागरिकों के...

स्वच्छता अभियान को बढ़ावा देने शुरू की गई मंगल की मस्ती,नागरिकों के साथ एमपी नगर उद्यान में जुंबा किया कमिश्नर ने, देखिए वीडियो

0
5

Screenshot 20260317 184452 WhatsApp

 

 

 

गोल्डन बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्वच्छता महा संकल्प का नाम पिछले महीने दर्ज हुआ है। 20 मिनट में 15 हजार से अधिक लोगों ने स्वच्छ कोरबा के लिए हस्ताक्षर करने के साथ एक अलग पहचान कोरबा को दिलाई है। अब नगर निगम मंगल की मस्ती की शुरुआत एमपी नगर उद्यान से की।

अवकाश के दिनों का उपयोग जन जागरूकता के लिए किस प्रकार से किया जाए , मंगल की मस्ती इसी का नाम है। दिगंबर आयुक्त आशुतोष पांडे नागरिकों के साथ यहां पर जुंबा किया और फिर सड़क के आसपास सफाई भी की। स्वच्छता का संदेश देना इस कार्यक्रम का उद्देश्य है। आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि एक अच्छा कार्यक्रम अभी शुरू किया है और अभी से हर मंगलवार को किया जाना है। शारीरिक अभ्यास के बाद श्रमदान होगा। यह पूरा कार्यक्रम नागरिकों की भागीदारी से तय होगा। नगर पालिका निगम का मानना है कि छोटी-छोटी कोशिशें से ही बड़े नतीजे हासिल करने में काफी आसानी होगी