Home Astrology अदानी पावर प्लांट के मजदूरों ने कर दी बगावत, वेतन बढ़ाने...

अदानी पावर प्लांट के मजदूरों ने कर दी बगावत, वेतन बढ़ाने को लेकर शुरू हो गई हड़ताल , प्रशासन का पूरा अमला कर रहा है रखवाली, देखिए वीडियो

0
73

 

 

 

अदानी पावर प्लांट में कार्यरत हजारों मजदूरों ने हड़ताल कर दी है। उनकी मांग है की वेतन बढ़ाया जाए।इसके अलावा कुछ अन्य सुविधाओं की भी मांग की जा रही है।

 

कोरबा जिले के पत्ताडी में स्थित अदानी पावर प्लांट के मजदूरों ने बगावती रुख अपना लिया है। पिछले तीन दिनों से चल रही इस हड़ताल का मंगलवार को और विस्तार हो गया।  हजारों श्रमिको ने काम करने से इनकार कर दिया । जिला और पुलिस प्रशासन की मदद से कुछ मजदूरों को प्लांट में जाने दिया गया शेष लोग बाहर रहकर ही विरोध करते दिखाई दिए

 

इस मामले में श्रमिकों का कौन नेतृत्व कर रहा है जानने की कोशिश की गई किंतु पता नहीं चल रहा है। सूत्र बताते हैं कि मजदूरों ने व्हाट्सएप के जरिए एक दूसरे तक संदेश भेजा और फिर शुरू हो गई हड़ताल। प्रबंधन की ओर से भी अपना पक्ष देने के लिए किसी से संपर्क नहीं हो पा रहा है इसलिए हड़तालियो की मांग और इससे होने वाले नुकसान के विषय में जानकारी प्राप्त नहीं हो रही है

error: Content is protected !!